Ajatshatru by Jaishankar Prasad (Hardcover)
अजातशत्रु प्रसाद जी द्वारा वर्ष 1922 में रचित एक ऐतिहासिक नाटक है। मगध, कोसल एवं कौशांबी के राजपरिवार और उनके उत्तराधिकार संबंधी घटनाओं पर यह नाटक आधारित है। पिता – पुत्र संबंध, राज-लालसा, स्त्री- स्वभाव का महत्व, सत्ता के लिए षड्यंत्र एवं भगवान बुद्ध का संवाद इस नाटक का कथा-विस्तार निर्धारित करता है। अजातशत्रु का सत्तामोह में पिता बिम्बिसार को सत्ता से हटाना, कोसल एवं कौशांबी से युद्ध और पराजित हो पुनः पिता से माफी मांगना, यही मुख्यतः घटना-क्रम है। अंतर्छंद इस नाटक का मूलाधार है। मगध, कोसल एवं कौशांबी में प्रज्वलित विरोधाग्नि इस पूरे नाटक में फैली हुई है। संवाद के बीच में काव्य का भी कलात्मक प्रयोग किया गया है। बुद्ध का संवाद सत्ता के इस नाटक में अलौकिक ठहराव और परिप्रेक्ष्य प्रदान करता है। असत्य और बुराई पर सत्य के विजय की गाथा एवं उत्साह और शौर्य से परिपूर्ण यह वीर रस की एक प्रधान रचना है।
₹335.00 ₹395.00


![Tarzan Lord Of The Jungle [hardcover] Edgar Rice Burroughs](https://abhishekpublications.com/wp-content/uploads/2024/12/1-23-300x474.jpg)
![What To Eat And When [hardcover] Susanna Cocroft](https://abhishekpublications.com/wp-content/uploads/2024/12/1-24-300x459.jpg)


There are no reviews yet.